निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन - TOURIST SANDESH

Breaking

शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026

निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

नशा मुक्ति जागरूकता अभियान

निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन 



कोटद्वार। डॉ. पीतांबर दत्त बड़थ्वाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार में शासनादेश के अनुपालन में पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग एवं वाणिज्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा युवाओं को नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

यह आयोजन पत्रकारिता एवं जनसंचार  की विभागाध्यक्ष डॉ. ज्योति खरे  द्वारा किया गया। कार्यक्रम में छात्र छात्राओं से शपथ ग्रहण भी कराई गई। इस अवसर पर डॉ॰ आशा राम, इतिहास विभाग महाविद्यालय नोडल, नशा मुक्त भारत अभियान ने विद्यार्थियों को नशे के सामाजिक, शारीरिक एवं मानसिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नशे की लत न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करती है, बल्कि उसके परिवार, शिक्षा और सामाजिक जीवन पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालती है। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डीएस नेगी द्वारा विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने तथा समाज में इसके विरुद्ध जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निबन्ध प्रतियोगिता में बीजेएमसी विभाग की तनुजा रावत प्रथम, शक्ति नौगांई बीजेएमसी विभाग, द्वितीय एवं साक्षी चौहान बी.कॉम. पंचम सेमेस्टर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 

प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मकता एवं विचारों को अभिव्यक्त करने का अवसर मिला। साथ ही, उन्हें नशे के विरुद्ध जनजागरूकता फैलाने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझने के लिए प्रोत्साहित किया गया। निर्णायक मंडल में डॉ॰ निशांत भट्ट अंग्रेज़ी विभाग,  डॉ॰ अंशिका बंसल, वाणिज्य विभाग तथा डॉ॰ अजय सिंह, गणित विभाग द्वारा  निर्णयन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य संदेश युवाओं को नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित करना रहा। 

कार्यक्रम में पत्रकारिता एवं जनसंचार के प्राध्यापक अनुपम भारद्वाज, अरविंद दुदपुड़ी आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में अरविंद दुदपुड़ी ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें